सावन के पहले सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ के दरबार में उमड़ी भीड़, दस किमी लंबी लाइन लगी

AJ डेस्क: पवित्र सावन मास की आज पहली सोमवारी है। इसके साथ ही आज नागपंचमी भी है। जिसको लेकर आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। काँवरिया भक्तों की लंबी लाइन देखी जा रही है। बाबा बैधनाथ पर जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं की लाइन बाबा मंदिर से लगभग 10 किलोमीटर दूर कुमैठा स्टेडियम तक पहुँच गया है।

 

 

सुबह 3:50 बजे से ही काँवरिया बाबा बैधनाथ को जलाभिषेक कर रहे है। वही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल और दंडाधिकारी तैनात है। बाबा बैधनाथ को जलाभिषेक कर शिवभक्त काफी आनंदित व खुश नजर आ रहे है।

 

 

 

 

 

ऐसी मान्यता है कि सावन मास की सोमवार का दिन बाबा भोलेनाथ को अति प्रिय है। सावन महीने की सोमवारी पर जो भी भक्त बाबा भोले को जल चढ़ाते है। बाबा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »