“झारखंड जनजातीय महोत्सव” का “लोगो” लांच किया मुख्यमंत्री ने
AJ डेस्क: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची में नौ और दस अगस्त को झारखंड जन जातीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

विधानसभा के सभागार में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड जनजातीय महोत्सव का प्रतीक चिन्ह (लोगो) लांच करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए उसका प्रतीक चिन्ह होना महत्वपूर्ण होता है। महोत्सव के आयोजन से देश ही नहीं दुनिया भर के लोगों को आदिवासी संस्कृति से परिचित होने और उसे जानने समझने का मौका मिलेगा।
