दामोदर नदी में स्नान करने गए पांच में से दो युवक डूब गए

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित चासनाला सूर्यधाम मंदिर के समीप दामोदर नदी में स्नान के दौरान दो युवकों के डूब जाने की खबर है। बताया जाता है कि लोदना से पांच युवक दामोदर नदी में स्नान करने आए थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी मे डूबने लगे। जिसके बाद दुब रहे युवकों ने बचाने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन जबतक कोई उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरता उससे पूर्व ही दोनों युवक गहरे पानी मे डूब गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर डूब चुके युवकों के परिजन और सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर की टीम वहां नही पहुंची थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »