बिहार में भूचाल : राजनीतिक उथल पुथल के बीच नीतीश ने दावा ठोका

AJ डेस्क: नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो गए हैं। बिहार में आरजेडी के साथ एक बार फिर सरकार बनाएंगे। लगभग 5 साल बाद दोनों दल एक साथ आए हैं। साल 2017 के बाद एक बार नीतीश कुमार और तेजस्वी एक साथ काम करेंगे। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे तो तेजस्वी यादव डेप्युटी सीएम। गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह जेडीयू विधायकों और सांसदों की बैठक हुई, जिसके बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। उसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान से मिल कर अपना त्यागपत्र सौंपा।

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और एनडीए छोड़ने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के लिए राबड़ी देवी के आवास गए। उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले हमने पार्टी के हर विधायक, एमएलसी और सांसद के साथ चर्चा की है। हमारी पार्टी जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से बाहर आ गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यपाल फागू चौहान के साथ बैठक के दौरान हमने बिहार में महागठबंधन की मदद से नई सरकार बनाने का भी दावा किया है। मैंने उन्हें विधायकों की लिस्ट भी सौंपी है।

 

 

 

 

 

 

जो हुआ उसे भूल जाइये-

राबड़ी आवास में महागठबंधन नेताओं से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2017 में क्या हुआ, उसे भूल जाइये और एक नया अध्याय शुरू कीजिए। महागठबंधन नेताओं के साथ बात करने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ राबड़ी आवास से बाहर निकल गए और राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा ठोका।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »