कैमरे की नजर से : झारखंड जनजातीय महोत्सव में लगी स्टॉल

AJ डेस्क: झारखंड में जनजातीय महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो गया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में हो रहे इस दो दिवसीय महोत्सव में नार्थ ईस्ट के कलाकार भाग लेंगे। जनजातीय कलाकारों की कला के प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार की ओर से कई तैयारियां की गई हैं। इस समारोह में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, फैशन शो, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मिजोरम समेत राज्य के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिबू सोरेन सांसद, राज्यसभा होंगे। वहीं, कल होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। इस दौरान मंत्रिमंडल के समस्त मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे। मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य-व्यंजन, कला एवं शिल्प की प्रदर्शनी, मोरहाबादी फुटबॉल मैदान खेल का आयोजन, ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में सेमिनार और पैनल चर्चा मोरहाबादी हॉकी मैदान में संपन्न होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »