अनंतनाग में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से ITBP के छह जवानों की मौत
AJ डेस्क: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के चंदनवारी पहलगाम इलाके में जवानों को ले जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के छह जवानों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, जवान ड्यूटी पर थे।
हताहतों के अलावा, कई अन्य आईटीबीपी कर्मियों के घायल होने की सूचना है। कश्मीर पुलिस को सूचित किया कि घायल कर्मियों को इलाज के लिए श्रीनगर के सेना अस्पताल में ले जाया गया है। वाहन में कुल 39 जवान सवार थे जिनमें से 37 आईटीबीपी के और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। सूत्रों के मुताबिक, ब्रेक फेल होने के बाद वाहन सड़क किनारे नदी के किनारे गिर गया।

आईटीबीपी पीआरओ ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि बस दुर्घटना में ‘हमारे 6 जवानों की जान चली गई, जबकि 30 घायल हो गए।’ प्रवक्ता ने बताया कि सभी घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा- “आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।”
