विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ का “श्री राधा कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता” रविवार को

AJ डेस्क: विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ, धनबाद के द्वारा रविवार को यूनियन क्लब में श्री राधा कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

 

 

विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की धनबाद जिलाध्यक्ष नीतू तिवारी ने आज प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया है। तीन से छह वर्ष, सात से दस वर्ष और तीसरे ग्रुप में ग्यारह से चौदह वर्ष आयु के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। नीतू तिवारी ने बताया कि प्रतिभागी अपने घरों से ही तैयार होकर यूनियन क्लब आएंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं रखा गया है। वहीं रविवार के ग्यारह बजे तक ही यूनियन क्लब में प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। प्रतियोगिता के दौरान नृत्य कला से जुड़े कुछ कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। गिरिडीह के पूर्व सांसद सह विप्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र पांडे और विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा बतौर मुख्य अथिति कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में सुधा मिश्रा, सुभद्रा झा, कल्पना झा भी उपस्थित थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »