{VIDEO} राजनीतिक टेंशन से दूर लतरातु डैम का आनंद उठा रहे माननीय

अरुण कुमार तिवारी…

AJ डेस्क: चुनाव आयोग, गवर्नर, ट्विटर वार, मीटिंग पर मीटिंग, विधायकी जाने, सरकार में उल्ट फेर होने की गर्म चर्चा आदि आदि। अब प्रकृति की गोद में सुकून के पल। मौज मस्ती। आनंद और आनंद। साथ ही एक संदेश “आल इज वेल”।

 

 

 

 

 

 

जी हां, तस्वीर कुछ ऐसी ही उभर कर सामने आ रही है। राजनीतिक गलियारे में अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। ट्वीट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। UPA के विधायकों का भी कई दौर में मीटिंग चला। मंथन हुआ। एकजुटता का प्रदर्शन दावा हुआ। राजनीतिक और कानूनी दांव पेंच पर भी बारिकी से गहनता के साथ हर पहलू पर विचार विमर्श का भी दौर चला।

 

 

VIDEO-

 

 

अब जो होगा, देखा जाएगा। लिफाफा खुलने दो। शायद इसी फार्मूला पर माननीय आ चुके हैं। बस,क्या था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संग सभी निकल पड़े प्रकृति की गोद में शांति और सुकून के लिए। सूत्र बताते हैं सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है आखिर सरकार वहां पहुंची हुई है। आनंद के पल खबर न बने, शायद इसी वजह से मीडिया को भी सख्ती से रोका जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »