ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर, एक की मौत, सड़क जाम
AJ डेस्क: धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत मैथन सिरामिक मेन गेट के समीप शुक्रवार की सुबह डंफर की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजा और ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उक्त ट्रक में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क जाम हटाने के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ी।

मृतक की पहचान शिवलीबाड़ी अंसार मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय बिट्टू अंसारी के रूप में कई गई है। मृतक के पिता सब्बीर अंसारी ने बताया कि बिट्टू अपने मामा के घर नियामतपुर में रहकर काम करता था। गुरुवार को मामा घर से वापस आया था और आज सुबह किसी काम से मैथन गया था। लौटने के क्रम में डंफर और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें घटनास्थल पर ही बिट्टू की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता शब्बीर अंसारी का रो रो के बुरा हाल है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही शिवलीबाड़ी के दर्जनों ग्रामीण पहुंचकर सड़क को जाम कर दिया और मुआवजा तथा डंपर के चालक व मालिक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़े उक्त ट्रक में तोड़ फोड़ भी की। सड़क जाम की सूचना पर मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, शिवलीबाड़ी पूर्व पंचायत के मुखिया तनवीर आलम, शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम, माले नेता नागेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस द्वारा घंटो तक लोगों को समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम समाप्त हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
