डिवाइडर से टकराई कार, साइरस मिस्त्री सहित दो की मौत
AJ डेस्क: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे इस दौरान उनकी कार डिवाइडर जा से टकराई। साइरस की कार में 4 लोग सवार थे, हादसे के दौरान 2 की मौके पर ही मौत गई जबकि बाकी 2 लोगों को कासा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइरस मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर दिनशा पंडोल की भी जान गई है। वहीं घायलों की पहचान अनायता पंडोले और दरीयस पांडोले के तौर पर हुई है।
पालघर जिले में डिवाइडर से टकराई कार-
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। ये हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ, जब साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना की तरह लग रहा है। गाड़ी के ड्राइवर समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Maharashtra | Former Chairman of Tata Sons, Cyrus Mistry died in a car crash at around 3pm in the Palghar area today
A total of four people were travelling in the vehicle; two, including Cyrus Mistry, died, said police. pic.twitter.com/n48hZirTeQ
— ANI (@ANI) September 4, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख-
पीएम मोदी ने साइरस मिस्त्री की दुर्घटना में मौत पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और मित्रों के लिए मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
The untimely demise of Shri Cyrus Mistry is shocking. He was a promising business leader who believed in India’s economic prowess. His passing away is a big loss to the world of commerce and industry. Condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2022
महाराष्ट्र के सीएम-डिप्टी सीएम ने जाताया दुख, जांच के आदेश-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साइरस मिस्त्री की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सीएम शिंदे की ओर से जारी एक प्रेस नोट में लिखा है कि टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। साइरस मिस्त्री न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योग जगत में एक युवा, उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था। एक कुशल उद्यमी का निधन हो गया है। यह न केवल राजमिस्त्री के परिवार के लिए बल्कि देश के औद्योगिक जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। वहीं इस घटना पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिस्त्री कर शोक जताया और ट्वीट कर जानकारी दी कि साइरस मिस्त्री की ऐक्सिडेंट में हुई मौत की जांच के लिए डीजीपी को आदेश दिए हैं।
