गिरिडीह में असमाजिक तत्वों के मंसूबा पर प्रशासन ने पानी फेरा, पथराव और फायरिंग भी हुई

AJ डेस्क: गिरिडीह में एक बार फिर से कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। पचंबा थाना इलाके के तेलोडीह में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक समुदाय के धार्मिक स्थल में घुस कर अश्लील हरकत कर दी। इस घटना के बाद से एक समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है।

 

 

जानकारी के अनुसार आक्रोशित लोगों ने चारों युवकों को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों समुदाय के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आक्रोशित लोग किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे और पुलिस टीम पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो राउंड हवाई फ़ायरिंग की जिसके बाद भीड़ – तीतर बितर हुई।

 

 

 

 

 

 

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, एएसपी हारिश बिन जमां, एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी संजय राणा, सीओ रविभूषण समेत पचंबा व नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। तब जाकर लोग शांत हुए।

 

 

इस बाबत एसपी अमित रेणु ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने की कोशिश की गई थी। हालांकि पुलिस ने माहौल को तुरंत शांत करा दिया है। एसपी श्री रेणु ने आम लोगों से किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट करने से मना किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वंही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने भी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है। श्री लकड़ा ने कहा कि इस तरह के हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »