“मारुति” का शव रख किया सड़क जाम, पुलिस छावनी में बदला क्षेत्र

AJ डेस्क: दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में पेट्रोल डालकर छात्रा की हुई हत्या से उग्र ग्रामीणों ने आज भागलपुर दुमका मुख्य पथ के नोनीहाट चौक पर शव को रख कर जाम कर दिया। भीड़ मारुति कुमारी को न्याय दो और आरोपी को फांसी दो के नारे लगा रहे थे।

 

 

आक्रोशित लोगों ने यातायात को घन्टो तक पूरी तरह से बंद कर रखा। स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स को भी तैनात की गई थी। लेकिन उग्र भीड़ के सामने वह भी लाचार दिखी। जाम करने में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे सारठ के विधायक रणधीर सिंह और पूर्व समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी जाम स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें आश्वासन दिया की आरोपी को जल्दी फांसी की सजा दिलाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सांसद निशिकांत दुबे द्वारा जाम हटाने के आग्रह को उग्र ग्रामीणों ने ठुकरा दिया। लाश को लेने आए एंबुलेंस को भी ग्रामीण महिलाओं ने खदेड़ कर भगा दिया।

 

 

 

 

 

निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा ने तत्काल 2 लाख रुपये देकर पीड़ित परिवार की मदद करने का प्रयास किया है। भीड़ के उग्र होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। उन्होंने कहा कि हम तालिबानी सोच का समर्थन नहीं करते। संविधान के दायरे में रहकर हमें काम करना है। हमने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई। मैंने कहा है कि आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

 

 

 

 

 

मौके पर पहुंचे सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। खासकर महिलाओं को सुरक्षा देने में यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हम राजपाल से आग्रह करते हैं कि बंद लिफाफा खोलने की जगह अविलंब सरकार को बर्खास्त करे। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »