गिरफ्तार अमित अग्रवाल को सात दिनों के रिमांड पर लिया ED ने, होगी पूछताछ

AJ डेस्क: कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है। शुक्रवार को उसे प्रवर्तन निदेशालय ने रांची से ही गिरफ्तार कर लिया था। अब 15 अक्टूबर को उसे फिर कोर्ट में पेश किया जायेगा। अमित अग्रवाल को पूछताछ के लिए दस्तावेजों के साथ शुक्रवार को रांची के ईडी कार्यालय बुलाया गया था।

 

 

शुक्रवार को पूछताछ के बाद ही ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल की शिकायत पर ही कोलकाता पुलिस ने 31 जुलाई, 2022 को झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था।

 

 

वहीं अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है. भारतीय जनता पार्टी ने इस गिरफ्तारी को लेकर हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश की है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये उन्होंने कहा, राज्य में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के ठिकानों से करोड़ों की नकदी बरामद होती है।

 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि जेल के भीतर है। प्रेम प्रकाश के घर से मुख्यमंत्री आवास में पदस्थापित पुलिस कर्मियों की एके 47 बरामद होती है, करोड़ों रुपए मिलते है। अब अमित अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी को इन सभी के मोबाइल, टेलीफोन की डिटेल निकाल कर जांच करनी चाहिए। सभी के तार आपस में जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए आखिर क्यों चुप हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि इन सभी को उनका संरक्षण है या नहीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »