संपति विवाद में चली गोली, युवक जख्मी, मामला बैंक मोड़ का

AJ डेस्क: धनबाद कोयलांचल में अपराधियों ने दिवाली का स्वागत गोलियों की तड़तड़ाहट से किया है। इस घटना में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति को तीन गोली लगी है। यह घटना शनिवार धनतेरस के अहले सुबह बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया शमशान घाट के समीप घटी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद में यह गोलीबारी की है। घायल व्यक्ति को आनन-फानन में पुलिस की मदद से परिजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल धर्मेन्द्र यादव जो बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर का रहनेवाले है वह बाइक पर सवार होकर आज सुबह कही जा रहा था। इसी दौरान मटकुरिया श्मशान घाट के समीप अरविन्द, मनीष और प्रवीण नामक तीन लोग पहले से घात लगाये हुए थे। धर्मेंद्र जैसे ही वहां पहुंचा, पहले से मौजूद तीनों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए उसपर तीन गोलियां दाग दी। जिससे वह वही गिर गया। फिलहाल एसएनएमएमसीएच में उसका इलाज जारी है। घायल धर्मेंद्र यादव का विकास नगर में दूध का कारोबार है।

 

 

परिजन का कहना है कि जमीन बंटवारे को लेकर उनके परिवार में शारदा देवी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत शनिवार की सुबह मटकुरिया श्मशान घाट के समीप शारदा देवी के लोगों ने धर्मेंद्र यादव को घेर लिया और उन पर गोली चला दी। जिससे धर्मेन्द्र यादव को 3 गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »