जंगल में अजगर ने ग्रामीण को जकड़ घायल कर दिया
AJ डेस्क: गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के खुरी गांव में एक अजगर ने गांव के ही महेंद्र भुईया को कई घंटों तक जकड़े रखा। इसके बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से युवक को अजगर के जकड़ से मुक्त कराया गया, लेकिन इस दौरान अजगर ने युवक के पैरों के कई हिस्सों मैं काट दिया। जिससे युवक घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इसकी जानकारी ग्रामीणों ने चिनिया वन विभाग के अधिकारियों को दिया। सूचना पाकर खुरी गांव पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
