जयंती : माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा को याद किया DC और SSP ने
AJ डेस्क: झारखण्ड का 22 वां स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह और धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला के उपायुक्त, एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीएम, एडीएम, नगर आयुक्त सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस मौके पर धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार सिंह और एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि आज झारखंड का 22 वां स्थापना दिवस के साथ साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है, इसी को लेकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमलोग उनको याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करते है। इस दौरान उन्होंने कहा की सरकार की महत्वकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के मध्यम लोगो की समस्या का निदान भी किया जा रहा है। आज धनबाद टाउन हॉल में सरकार आपके द्वार का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए लोगो की जो भी समस्या है उसका निष्पादन किया जा रहा है।
