प. सिंहभूम में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

AJ डेस्क: नक्सली और पुलिस के बीच पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में मुठभेड़ हुई है। खबर है कि इस मुठभेड़ में पांच जवानों को गोली लगी है। चार जवानों को एयर लिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब दिया है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हैं।

 

 

कोल्हान जंगल के सरजोमबुरु में मुठभेड़ एक बार नहीं दो बार हुई। नक्सलियों से सुरक्षा बल का सामना पहली बार सुबह के 8 बजे हुआ फिर लगभग 11 बजे फिर नक्सलियों के साथ सुरक्षा बल के मुठभेड़ हुए। सुबह 8 बजे के मुठभेड़ में दो जवानों को गोली लगी जिन्हें एयर लिफ्ट कर रांची भेजा गया है। जंगल इतना घना है कि इस इलाके में पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। मोबाइल नेटवर्क इस इलाके में नहीं है। सेटलाइट फोन के माध्यम से फोर्स रांची के संपर्क में है। जहां मुठभेड़ हुआ है वहां घना जंगल है।

 

 

 

 

 

नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में यह मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सुरक्षा बलों के सहयोग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। घटना में घायल जवान को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। जवान कोबरा बटालियन के हैं। सुरक्षा बल इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे। नक्सलियों को जंगलों से बाहर निकालने के लिए लंबे समय से अभियान जारी है। सुरक्षा बल पूरी तरह नक्सलियों के खात्मे को लेकर ऑपरेशन चला रहे हैं। सर्च अभियान के दौरान अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Input- Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »