लिव इन रिलेशनशिप में पुलिस जवान के संग रह रही महिला की हत्या

AJ डेस्क: हजारीबाग पुलिस लाइन में 28 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। महिला टाटीझरिया की रहने वाली थी। महिला की गला रेती गई है। महिला पुलिस लाइन में ही पदस्थापित मेदनीनगर के पुलिस परशुराम के साथ रहती थी। घटनास्थल पर सदर थाना पुलिस की टीम पहुंची है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। इस मामले में पुलिस छानबीन में परशुराम से पूछताछ कर रही है। वहीं, एसपी मनोज रतन चौथे ने हत्या की पुष्टि करते हुए FIR के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

 

 

बताया जाता है कि मृतक रिंकी कुमारी पुलिस लाइन से महज 300 मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर काम करती थी। वहीं पलामू निवासी पुलिस जवान परशुराम कुमार हजारीबाग में पदस्थापित है। परशुराम कुमार की पत्नी का निधन भी कुछ माह पहले संदिग्ध अवस्था में हो गई थी। इसके बाद से वह पेट्रोल पंप कर्मी रिंकी कुमारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।

 

 

 

 

 

घटना के बाद परशुराम कुमार ने बताया कि वह गिनती के लिए लाइन में गया था। लाइन से लौटने के बाद जब कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ अवस्था में रिंकी का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला पूरी तरह संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, फरवरी माह में परशुराम कुमार की पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। दोनों की 4 बेटियां है जो नानी के घर में रहती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »