बाहुबली मुख्तार गए बांदा जेल, ED ने लिया था रिमांड पर

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी को भारी सुरक्षा के बीच आज बांदा जेल रवाना किया गया। मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की कस्टडी रिमांड पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक अभिरक्षा को 10 जनवरी 2023 तक के लिए मंजूर किया है। इसके साथ ही बाहुबली को पूरी सुरक्षा के साथ बांदा जेल में शिफ्ट किए जाने का आदेश दिया। मुख्तार अंसारी की सुनवाई एसीजीएम 18 की कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था।

 

 

पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा- ‘बोलने पर पाबंदी लगी है, साहब’। इसके बाद जाते जाते उसने एक शायरी कही-‘तूफान कर रहा था मेरे अज्म का तवाफ, दुनिया समझ रही थी किश्ती भंवर में है’।

 

 

सुनवाई के दौरान ईडी के अधिवक्ता शिव मूर्ति वर्मा पेश हुए थे। तो वही सरकारी अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरी ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने का कोई विरोध नहीं किया। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई पर संबंधित कोर्ट के समक्ष आरोपी को पेश किया जाए। इसके पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी की ईडी कस्टडी रिमांड 28 दिसंबर तक जिला जज की कोर्ट ने मंजूर की थी। आज कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद मुख्तार अंसारी को बाँदा जेल न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »