चाईबासा : सर्च अभियान के दौरान फिर IED ब्लास्ट, तीन जवान घायल

AJ डेस्क: चाईबासा के कोल्हान जंगल में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाया है। कोल्हान क्षेत्र के टोंटो थाना इलाके में ग्राम तुम्बाहाका के जंगली इलाके में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है। इस धमाके में तीन जवान घायल हो गये। घायल जवानों को तुरंत एयर लिफ्ट किया गया। रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है। तीनों जवान की हालत खतरे से बाहर है।

 

 

घायल जवानों में अमरेश सिंह जिनकी उम्र 29 साल की है। इन्हें हाथ में चोट आयी है। दूसरे जवान सौरभ कुमार जिन्हें कई जगहों पर चोट आयी है। तीसरे संतोष कुमार हैं जिन्हें दाहिने कांधे में चोट आयी है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है और मेडिका में इनका चल रहा है।

 

 

सुरक्षा बल ने इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सुरक्षा बलों को यह भी पता चला कि नक्सली भारी संख्या में इन इलाकों में मौजूद हैं। सुरक्षा बल ने विशेष अभियान दल गठित किया और इलाके में सर्च अभियान चलाने लगे। तुम्बाहाका गांव के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाता हुए नक्सलियों ने धमाका कर दिया। आईईडी विस्फोट की चपेट में तीन जवान आये।

 

 

नक्सलियों ने तुम्बाहाका गांव के आसपास के कई इलाको में बारुदी सुरंग बिछा रखी है। कल भी नक्सलियों ने इस इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें पांच सुरक्षा बल के जवान घायल हो गये थे। सुरक्षाबल मिसिर बेसरा दस्ते के बेहद करीब पहुंच गयी है। यही वजह है कि नक्सली अब बौखला गये हैं और सुरक्षा बलों का अपना निशाना बना रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »