मामला आय से अधिक संपत्ति का : रिटायर्ड अमीन के घर पर ACB का रेड

AJ डेस्क: आय से अधिक सम्पत्ती मामले में धनबाद न्ययालय के आदेश पर मंगलवार को धनबाद एसीबी की टीम ने भूअर्जन घोटाले के आरोपी रिटायर अमीन साधुशरण पाठक के आवास पर छापेमारी। बता दें कि धनबाद में हुए भूअर्जन मुआवजा घोटाले के आरोपी है रिटायर अमीन साधुशरण पाठक। इसी मामले में आज न्यायालय के आदेश पर धनबाद के हउसिंग कालोनी स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गए। इस छापेमारी में एसीबी के दो डीएसपी व अधिकारियों की टीम शामिल है जो पाठक के घर पर करीब तीन घण्टे से कागजों की छानबीन में जुटी है। इस दौरान एसीबी के डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया की न्ययालय के आदेश पर यह छापेमारी की गई है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »