पंजाब: “आप” के विधायक हुए गिरफ्तार, CM ने कहा- भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं

AJ डेस्क: आम आदमी पार्टी के बठिंडा देहात से विधायक अमित रतन को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित रतन की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके सभी को भ्रष्टाचार से दूर रहने की नसीहत दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा है- “रिश्वतखोरी किसी ने भी की हो, किसी भी ढंग से की हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएग। पंजाब के लोगों का विश्वास प्यार और उम्मीदें मेरा हौसला बुलंद करती हैं। लोगों के टैक्स का पैसा खाने वालों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून सबके लिए बराबर है।”
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ऐसे संदेश से पंजाब की जनता काफी खुश नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह अपने ही विधायक पर कार्रवाई करने से आम आदमी पार्टी ने जनता का दिल जीत लिया है। जनता की माने तो उनका विश्वास आम आदमी पार्टी पर पहले से ज्यादा बढ़ गया है।