खान निरीक्षक पर 15 हजार रंगदारी मांगे जाने का शिकायतवाद
AJ डेस्क: धनबाद खनन विभाग में पदस्थापित खान निरीक्षक राहुल कुमार के विरुद्ध आज धनबाद कोर्ट में शिकायतवाद दाखिल कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के कोयला व्यवसाई ने खान निरीक्षक के विरुद्ध दर्ज शिकायतवाद में कहा है कि माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार बतौर रंगदारी एक बार 15 हजार रुपए की वसूली कर चुके हैं साथ ही उनके द्वारा प्रतिमाह पंद्रह हजार नही दिए जाने पर कारोबार नही करने देने की धमकी दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि खान निरीक्षक द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की शिकायत उन्होंने ACB में किया है। खान निरीक्षक के विरुद्ध उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की थी लेकिन उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला तत्पश्चात उन्होंने न्याय के लिए कोर्ट का शरण लिया है।



