विधायक ढुल्लू महतो को HC से मिली जमानत, जेल से निकले
AJ डेस्क: धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो मंगलवार की देर शाम झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद धनबाद जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहाई मिलने के बाद मौके पर जमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर उन्होंने 9 जनवरी को धनबाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।
ज्ञात हो कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर एक वारंटी को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़ा लेजाने का आरोप है। उसी मामले उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर धनबाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद से वह धनबाद जेल में बंद थे। वहीं आज उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद धनबाद जेल से बाहर निकले के बाद उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए विरोधियों द्वारा उन्हें फंसाए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस मामले में सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की।
