वादियों के बीच पतरातु लेक रिजॉर्ट में स्वागत होगा G 20 के डेलीगेट्स का

AJ डेस्क: रामगढ़ जिले के पतरातु लेक रिजॉर्ट में जी-20 समिट के डेलिगेट्स के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। एक तरफ लेक रिसोर्ट को सोहराय कला से सजाया गया है तो दूसरी तरफ रांची पतरातु मुख्य मार्ग क्षेत्र को जी- 20 के फ्लेक्स से सजाया गया है। लेक रिसोर्ट में झारखंड संस्कृति के अनुरूप शिल्पग्राम बनाया गया है। जिसमें 25 स्टाल बनाए जाने का काम अंतिम चरण में है। यहां आने वाले जी-20 के डेलिगेट्स को झारखंडी परंपरा की झलक दिखेगी।

 

 

 

 

 

पतरातु लेक रिजॉर्ट में 3 मार्च को जी-20 समिट के डेलिगेट्स के पहुंचने पर सबसे पहले झारखंडी परंपरा के तहत उन्हें लोटा पानी से स्वागत किया जाएगा। डेलिगेट्स के यहां पहुंचने पर जहां उन्हें झारखंडी स्वागत गीत और नृत्य से स्वागत किया जाएगा वही वहां पर विदेशी मेहमान एसी लॉन में बैठकर पाइका और छऊ नृत्य का आनंद लेंगे। जी-20 देश के डेलिगेट्स के अलावा अन्य 10 देशों के विदेशी मेहमान भी इसमे शामिल होंगे। इन सभी के आवभगत के लिए एक सौ से अधिक स्वागत करने वाले लोग, दो भाषिया सहित दर्जनों उच्च अधिकारी के अलावा जेटीडीसी के अधिकारियों का भी जमावड़ा होगा।

 

 

 

 

 

इसके सफल आयोजन के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन ने 3 मार्च को लेक रिसोर्ट आने वाली सड़कों पर ट्रैफिक के बंद होने का निर्देश जारी किया है। इसे लेकर रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार इसकी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। जी-20 को देखते हुए पतरातू को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है।

 

 

 

 

 

जी-20 की तैयारी को लेकर पतरातु लेक में नाविक संघ के नाविकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नाविक संघ के सचिव प्रयाग महतो ने बताया कि बड़े-बड़े देशों के लोग यहां आएंगे और यहां के लेक रिसोर्ट के बारे में वे अपने देशों में चर्चा करेंगे। जिससे वहां के विदेशी पर्यटक के यहां आने की संभावना बढ़ेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »