झारखंड का बजट जन विरोधी- प्रतुल शाहदेव

AJ डेस्क: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा झारखंड के विधानसभा में पेश किए गए बजट को जनविरोधी बताते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जमकर सरकार प्रहार किया।

 

 

धनबाद परिसदन में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार के द्वारा सदन में जो बजट पेश किया गया है वह झारखंड की आम जनमानस के विरोध में है। यहाँ लूट की छूट दी गई है। हर एक आदिवासी, मूलवासी को ठगने का काम किया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं को खुद की योजना बताकर उसका श्रेय लेने की कोशिश की गई है एवं झारखंड के युवाओं और बेरोजगारों को ठगने के साथ-साथ किसानों के साथ भी नाइंसाफी की गई है। यह बजट पूरी तरह से जनविरोधी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »