{VIDEO} कांग्रेसी नेता सुबोध कांत ने कह डाला “मोदी-अडानी” का “पति-पत्नी” का रिश्ता

AJ डेस्क: जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में शिरकत करने चतरा पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी को सूरत कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सदस्यता जाने और उनके द्वारा सरकारी आवास खाली किए जाने से बौखलाए कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को लुटेरों और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक तक कह दिया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुबोध कांत सहाय का जुबान तक फिसल गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी को पति-पत्नी तक कह दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि ईमानदारी का ढोंग करने वाला मोदी और अडानी के बीच पति-पत्नी जैसा संबंध है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश में भ्रष्ट, भगोड़े व्यापारियों के कारण आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। अत्याचार चरम सीमा पर है। संविधान से केंद्र सरकार के संरक्षण में खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है और देश के बिनास के बजाय छिटपुट किए गए विकास का प्रचार-प्रसार के माध्यम से ढिंढोरा पीटा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी। सड़क से सदन तक हम सरकार की गलत नीतियों से आम लोगों को अवगत कराएंगे।

 

 

जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम आरंभ किया है। ऐसे में जनता को सजग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार पूरी तरह लोकतंत्र को खत्म करने पर उतारू है। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार अब विपक्ष के सवाल पूछने के संवैधानिक अधिकारों पर भी प्रतिबंध लगाना चाहती है। राहुल गांधी ने सरकार से सिर्फ इतना पूछा था कि अडाणी को 20 हजार करोड़ रुपये आखिर किस कंपनी से मिले हैं? केंद्र सरकार उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गई। लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करते हुए राहुल गांधी की सदस्यता तक समाप्त करवा दी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है। अब हम सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बनेंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने झारखंड के शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सच्चा टाईगर बताया।

 

 

VIDEO-

 

 

 

चतरा नगर भवन में आयोजित कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आक्रमक पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय दिखे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, महिला अधिकार, किसानों के अधिकार, संविधान की रक्षा और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी को सत्याग्रह कार्यक्रम करना पड़ रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला, प्रखंड, पंचायत और मंडल से लेकर ग्राम स्तर तक जाकर आम लोगों को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार विपक्ष को सवाल पूछने के संवैधानिक अधिकारों से भी वंचित करना चाहती है। इसी का नतीजा है कि अडानी की कंपनी में असंवैधानिक तरीके से निवेश किए गए पैसे का हिसाब मांगने पर राहुल गांधी को सजा दिला दी गई। जिससे स्पष्ट होता है कि हमारे देश में कोई नीति और कानून नहीं है। ईमानदारी का ढोंग करने वाला प्रधानमंत्री मोदी भगोड़े व्यवसाईयों, भ्रष्टाचारियों और लुटेरों का संरक्षक है। इन दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता है, दोनों मिलकर देश को निगलना चाहते हैं। यही कारण है कि पूरे देश में अत्याचार चरम सीमा पर है, संविधान से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हमारी लड़ाई देश के लुटेरों के साथ है, जो सत्ता के संरक्षण में संविधान को चुनौती दे रहे हैं।

 

 

राजसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से प्रखंड, पंचायत, शहर और गांव स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार से देश में विकास का डफली पीटा जा रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला किया जा रहा है। धीरज साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हमारा देश विभाजन की ओर बढ़ रहा है। हमें मिलकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुपचाप नहीं बैठेगी। 2024 का चुनाव हम पूरे दमखम से लड़ेंगे।

 

 

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। देश के बड़े व्यापारी सत्ता के संरक्षण में पैसे लेकर भाग रहे हैं। रुपया तेजी से नीचे गिर रहा है और डॉलर बढ़ रहा है। ऐसे में हमारे देश में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हम आम लोगों के बीच जाकर जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। क्योंकि आज देश में जो राजनीतिक और आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न है। इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र की मोदी सरकार ही जिम्मेदार है। क्योंकि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत ही अडानी के विरुद्ध सवाल पूछने पर राहुल गांधी को सजा मिली, उनकी सदस्यता गई और 24 घंटों के भीतर घर भी खाली करना पड़ा। आपाधापी में कानूनी तरीके से यह कृत्य संभव नहीं है। इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक षड्यंत्र की बू आ रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »