दो सगी बहनों की हत्या करने वाली “मां” पुलिस की गिरफ्त में

AJ डेस्क: वैशाली में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। मां ने अपनी ही दो बेटियों की हत्या कर दी। उसने दोनों का मुंह दबाकर मार डाला। बेटियों की उम्र 12 और 14 साल है। महिला ने बताया कि दोनों घर से बार-बार भाग जाती थी, इसलिए परेशान होकर उनकी हत्या कर दी।
पिता फरार है। हत्या के बाद मां रोती-बिलखती रही। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां ने बताया कि दोनों बेटियां शुक्रवार रात घर में सो रही थीं। मैंने मुंह दबाकर दोनों को मार डाला। इस हत्या में कोई और शामिल नहीं है। मैंने अकेले ही दोनों को मारा है। मामला सराय थाना क्षेत्र के मणी भकुरहर गांव का है। इस घटना के बाद से परिजन में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की पहचान मणी भकुरहर गांव निवासी रिंकू देवी के रूप में की गई है। महिला का पति नरेश कुमार मौके से फरार है। मृतकों में बड़ी बहन रौशनी कुमारी (14) ने इसी साल बिहार बोर्ड मैट्रिक पास की थी। वहीं, दूसरी बहन तन्नू कुमारी (12) 9वीं कक्षा में थी। इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों सगी बहन की हत्या मां ने की है। पिता फिलहाल मौके से फरार है। ऑनर किलिंग का मामला है। जांच पड़ताल किया जा रहा। पुलिस ने आरोपी मां रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही। दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।