नियोजन नीति को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, धनबाद में आंशिक असर

AJ डेस्क: नियोजन नीति में 60/40 के विरोध को लेकर आज छात्रों ने झारखंड बंद बुलाया है। इस बंद का आह्वान झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से किया गया है। बुधवार सुबह से ही झारखंड के कई जिलों में बंद समर्थक सड़क पर उतरे और दुकानें बंद कराई।

 

 

राजधानी रांची में अहले सुबह छह बजे से ही बंद समर्थक मोरहाबादी मैदान पहुंचे और सब्जी मंडी को बंद करवाने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ा। बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस अलर्ट मोड में है। रांची में अल्बर्ट एक्का चौक, बिरसा चौक, हरमू, कांके रोड सहित महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

 

 

 

 

 

झारखंड की उपराजधानी दुमका में बंद का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। छात्र समन्वय समिति के नेतृत्व में दुमका के मुख्य चौक चौराहों एवं सड़क पर तेज गर्मी व धूप की परवाह किये बगैर सुबह से ही पारंपरिक हथियारों के साथ सैकड़ो की संख्या में छात्र उतर चुके है और सड़क जाम करने के साथ आवागमन को पूरी तरह ठप करा दिया है। वाहनों की लंबी कतारें लग गयी है। दुमका के तमाम दुकानें और प्रतिष्ठानें स्वतः स्फूर्त बंद है। बस पड़ाव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यात्री परेशान है। एहतियात के तौर पर जगह जगह पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए है। हालांकि अब तक शांतिपूर्ण बंदी की सूचना है।

 

 

 

 

 

 

नियोजन नीति में 60/40 के खिलाफ और 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर बुधवार को अलग अलग छात्र संगठनों ने धनबाद की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने कई जगहों पर बांस-बल्ली तो कही सड़को पर टायर जलाकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। बंद का ज्यादा असर धनबाद-रांची मुख्य मार्ग पर देखने को मिला। धनबाद से चलने वाली लंबी दूरी की बसें स्टैंड में ही खड़ी रही। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही धनबाद के विभिन्न स्कूलों में चलने वाली वाहने भी आज नही चली। जिससे स्कूली छात्रों को भी खासा परेशान देखा गया। वहीं बंद को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से धनबाद की सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बलों को नियुक्त किया गया था। जिस वजह से बंद का ज्यादा देर तक असर नही दिखा। जल्द ही स्थिति सामान्य होने लगी।

 

 

 

 

 

 

रामगढ़ में बंद समर्थकों ने टायर मोड ओवरब्रिज और कोठार ओवरब्रिज के पास टायर जला कर प्रदर्शन किया। इससे आवागमन बाधित हो गया। रांची पटना मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें खड़ी है।

 

 

 

 

 

जमशेदपुर में भी बंद समर्थक सुबह से ही जुटने लगे। सड़कों पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित करने की कोशिश की गई। बाद में पुलिस ने जाम हटवाया।

 

 

ये है छात्रों की मांग-

दरअसल ये छात्र सरकार के उस नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं जिसमें 60/40 के तहत नियोजन का प्रावधान किया गया है। छात्रों की मांग है कि 1932 के आधार पर नियोजन नीति बनाई जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »