विप्र सेना “भगवान परशुराम जन्म उत्सव” को यादगार बनाने में जुटा

अरुण कुमार तिवारी

AJ डेस्क: कोयलांचल का चप्पा चप्पा “भगवान परशुराम जन्म उत्सव” का गवाह बनने के लिए बैचेन है। समाज का हर वर्ग इस शुभ अवसर पर बढ़ चढ़कर सहयोग करने के लिए तत्पर है। झारखंड विप्र सेना के सैनिक तो कमर कस ही चुके हैं। 22 अप्रैल इस भव्य उत्सव का गवाह बनेगा।

 

 

झारखंड विप्र सेना बड़े ही धूमधाम से भगवान परशुराम जन्म उत्सव मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। 22 अप्रैल के सुबह नौ बजे धनसार चौक से विप्र सैनिकों के द्वारा एक बाइक रैली निकाला जाएगा। जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि इस रैली में चार से पांच हजार की संख्या में बाइक और कार शामिल होंगे। यह रैली झरिया के श्याम मंदिर प्रांगण तक जाएगा। धनसार चौक से ही विप्र सैनिकों का स्वागत करने के लिए कई समाज सेवी मोर्चा संभाल चुके हैं। शीतल पेयजल, शरबत आदि का इंतजाम किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

झरिया श्याम मंदिर से पौदार पाड़ा ब्राह्मण धर्मशाला तक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। ढोल नगाड़ा, गाजे बाजे और विभिन्न झांकियों के साथ शोभा यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, चार नंबर, धर्मशाला रोड, चिल्ड्रेन पार्क होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचेगा। झरिया के जिन मार्ग से शोभा यात्रा गुजरेगी, उस मार्ग पर दर्जनों विभिन्न संगठनों के द्वारा स्टॉल लगाए जा रहे है। शोभा यात्रा में शामिल विप्र बंधुओं की सुविधा के लिए कई संगठनों ने सेवा देने का मन बना लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »