प. बंगाल में आदिवासी समाज के लोगों ने थाना फूंका, पुलिस का लाठी चार्ज

AJ डेस्क: पश्चिम बगाल बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में छात्रा के साथ रेप को लेकर मंगलवार को फिर से बवाल हुआ। मंगलवार की दोपहर कालियागंज थाने को आदिवासियों व कामतापुरियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने थाने में आग भी लगा दी। आरोप है कि पुलिस से प्रदर्शनकारियों ने बंदूक भी छीन ली। थाने के सामने कामतापुरियों के धरने को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट भी छोड़ा।

 

 

कालियागंज पिछले कुछ दिनों से एक आदिवासी लड़की से रेप और हत्या के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। घटना के विरोध में आदिवासियों व कामतापुरियों ने मंगलवार को कालियागंज थाने का घेराव का आह्वान किया था। पुलिस ने भाजपा सांसद देबश्री चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी बेरिकेड्स तोड़ते रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंदोलनकारियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और लगातार ईंट की बारिश करने लगे।

 

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी रास्ते में टायर चलाकर प्रदर्शन करते नजर आए। पुलिस रबर बुलेट का इस्तेमाल कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। कालियागंज के बायरा कालीबाड़ी इलाके को जनता ने लगभग दखल में ले लिया है।

 

 

 

 

 

छात्रा की हत्या के खिलाफ आदिवासी और कामतापुरी संगठन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। आदिवासी और कामतापुरी संगठनों ने थाना घेराव का अभियान किया था। उसी दौरान यह हिंसक घटनाएं घटी। पुलिस पर ईट और बोतल की बारिश की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से बंदूक छीन ली और थाने में आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पहले लाठीचार्ज किया। फिर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर बुलेट चार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की।

 

 

 

 

 

उत्तेजित प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन प्रदर्शनकारियों का उग्र विरोध जारी है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण करने के लिए हर कोशिश की। पूरा कालियागंज रणक्षेत्र में बदल गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »