अजब गजब : एन वरमाला के वक्त प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भर दिया सिंदूर

AJ डेस्क: बैंड बाजा के साथ पहुंची बारात देखती ही रह गई और प्रेमी ने बारातियों के सामने ही अपनी प्रेमिका की मांग भर दी। बाद में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ गया। मामला हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव के बेरीटांड़ मोहल्ल की है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

जानकारी के मुताबिक खूटरा बेरीटांड के बुधन राम की बेटी प्रीति कुमारी की शादी कटकमदाग प्रखंड के बनहे गांव निवासी सागर कुमार के साथ होना था। जिसके लिए दूल्हा सागर कुमार बारात लेकर दुल्हन प्रीति के घर पहुंचा। दुल्हन के पिता बुधन राम ने बताया कि रात्रि में जैसे ही बाराती पहुंचे, प्रीति के कथित प्रेमी अपने तीन दोस्तों के साथ वरमाला स्टेज के समीप आ धमका। नाश्ता के बाद वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के गले में वरमाला डाल कर मिठाई खिलाने की रस्म कर रहे थे। इसी दौरान प्रीति का प्रेमी सनी कुमार अचानक स्टेज पर पहुंचा और सभी के सामने भरी भीड़ में प्रीति के मांग में सिंदूर भर दिया।

 

 

जिसके बाद वर पक्ष एवं वधू पक्ष के बीच अफरातफरी का आलम उत्पन्न हो गया। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट भी हुई। बाद में घर वालों ने कथित प्रेमी सनी को पकड़ लिया, जबकि दूल्हा बिना दुल्हन लिए बैरंग बाराती सहित वापस लौट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ बुधन राम के घर इकट्ठा हो गई। लोगों ने कथित प्रेमी सनी को कब्जे में कर लिया और जनप्रतिनिधियों के सामने बातचीत के बाद प्रीति और सनी की शादी करा दी गई।

 

 

युवती के पिता ने बताया कि सनी  बरही प्रखंड के कदवा गांव में अपनी नानी के घर रहता है। जहां पर छेड़खानी का आरोप लगने के बाद गांव वालों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। जिसके बाद वह अपने मां, बाप और भाई के साथ अपने जीजा आशिक राम और कुलदीप उर्फ बूटी राम के घर रहने लगा। इसी दौरान प्रीति और सनी के बीच प्रेम हो गया। जिसकी भनक मुझे नहीं लगी। प्रीती की शादी हिंदू रीति रिवाज से कराना चाह रहा था जिस कारण उसकी शादी बन्हा के सागर के साथ तय किया था। बाद में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सनी और प्रीति की शादी करा कर भेज दिया गया।

 

 

बहरहाल सनी प्रीति को अपने जीजा आशिक राम, कुलदीप राम, बहन प्रिया देवी एवं ममता देवी के घर में रखे हुए हैं। वह पिछले दो-तीन साल से बेरी टांड़ में रह रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »