लालमणि वृद्धा आश्रम में श्रमिक नेता अजय सिन्हा का मनाया गया पुण्यतिथि

AJ डेस्क: धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में बिहार श्रमिक संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय आरके प्रसाद के पुत्र स्व.अजय कुमार सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा की बहन रेखा सिन्हा, भाई विजय सिन्हा, विनय सिन्हा, अन्य परिजन श्वेता सिन्हा, सौरव सिन्हा, सक्षम सिन्हा, समर्थ सिन्हा, सहित सुरेंद्र यादव, अजय कुमार ठाकुर, मुकुल चौहान, मनोज सिंह, संजय सिंह, राजेश कुमार, आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, ओंकार, शुबल कुमार, शांति देवी सहित आश्रम में निवास करने वाले वृद्ध जनों सहित सिन्हा परिवार के सभी लोगों ने स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

इसके बाद स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा के परिवार के लोग एवं उनके मित्र बंधुओं ने मिलकर आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य वृद्ध जनों को स्व.अजय सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर भोजन कराया। आश्रम में निवास करने वाले सभी लोगों ने स्वर्गीय अजय सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा एवं भगवान से प्रार्थना की।

 

 

इस दौरान स्वर्गीय अजय सिन्हा के भाई विजय सिन्हा ने कहा कि मेरा भाई एक समाज सेवक था, जो दूसरे की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहता था। आज उनका द्वितीय पुण्यतिथि हम सभी परिवार के लोग एवं अपने मित्र जनों के साथ मिलकर लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मना रहे हैं और उनके पुण्यतिथि के मौके पर आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों को भोजन करा रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »