ओडिशा ट्रेन हादसा : दुमका के 18 मजदूर भी थे सवार, पांच की नही मिल रही जानकारी

AJ डेस्क: दो जून को ओडिशा के बालासोरे में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन में झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के भी करीब 18 मज़दूर सवार थे। जिसमें से करीब 14 मज़दूरो को जिला प्रशासन ने घायल होने की बात कही है, लेकिन अब भी पांच मज़दूरों के लापता होने की बात कही जा रही है।

 

 

ये मजदूर जरमुंडी के विधायक व सूबे के मंत्री बादल पत्रलेख के इलाके से है, जबकि चार मज़दूर जामा के जेएमएम विधायक व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के इलाके से है। ये सभी रोजगार की तलाश में चेन्नई और तेलंगाना जाने के लिए हावड़ा से ट्रेन में सवार हुए थे, लेकिन ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

जरमुंडी के मटकारा गांव में एक ही परिवार से तीन लोग है। जिसमे दो सगे भाई और एक उस परिवार का दामाद है। जिसका अबतक कोई पता नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से घर का चूल्हा तक नहीं जला है। इधर मौके पर दुमका के एसडीओ, जरमुंडी सीओ, बीडीओ और पंचायत के मुखिया, उपमुखिया सहित विधायक के लोग गांव पहुंच कर परिवार वालो की सुध ले रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »