व्यापारियों पर हो रहे हमला के खिलाफ एसोसिएशन का धरना

AJ डेस्क: धनबाद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अब व्यपारियों ने भी जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिला के बैंक मोड़ में धनबाद मोटर्स डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले व्यपारियो ने धरना दे कर अपनी बातों को रखा।

 

 

धरने पर बैठे धनबाद मोटर्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि धनबाद में व्यपारी सुरक्षित नहीं है। आए दिन उन्हें धमकी दी जाती है। उन पर गोलियां चलती है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। जबकि बगल के राज्य उत्तर प्रदेश में अपराधी पुलिस के खौफ से घर में छिपे हुए है, लेकिन झारखंड में स्थिति काफी विपरीत है। यहां दिन दहाड़े गोलियां चल रही है। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में यूपीए की सरकार बनी है तब से अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अपराधी खुले आम 40 से 50 लाख की रंगदारी की मांग करते है, नही देने पर गोलियां चला रहे है। ज्ञात हो दो दिन पूर्व ही रंगदारी की मांग को लेकर मोटर पार्ट्स विक्रेता पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई थी। जिसके बाद से व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »