जल संकट से त्रस्त लोगों ने बाल्टी हंड़िया संग धनबाद बोकारो रोड जाम किया

AJ डेस्क: इस भीषण गर्मी में धनबाद वासी एक साथ दोहरी मार झेल रहे है। एक तो लोग सूरज की प्रचंड ताप को झेलने में परेशान है, वहीं दूसरी ओर पानी न मिलने से लोग भारी संकटो का सामना कर रहे है। शनिवार को इसी समस्या से जूझ रहे लोगों ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

 

 

शनिवार को सुबह करीब आठ बजे धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित गोधर मोड़ के समीप धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को स्थानीय लोगों ने पूरी तरह से जाम कर दिया। सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे अपनी हाथों में पानी का बर्तन लेकर सड़क के बीचों बीच खड़े हो गए और जिला प्रशासन से पानी का मांग करने लगे। कुछ घंटों बाद सड़क पर धरना दे रहे लोगों का समर्थन करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक राज सिन्हा भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए। सड़क पर धरना दे रहे स्थानीय राजेश गुप्ता ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पिछले 10 दिनों से उन लोगों को पानी नही मिल रहा है। जिससे परेशान होकर आज इलाके के तमाम महिला और पुरुष पानी की मांग को लेकर मजबूरन सड़क पर उतरे है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगे नही मानी गई तो वो आगे आत्मदाह तक करने को विवश होंगे।

 

 

ज्ञात हो यह माइनिंग एरिया होने की वजह से यहाँ चापा नल और कुआं की व्यवस्था नही है। इलाके में जो दो-चार तालाब थे वे वह भी इस भीषण गर्मी में सुख चुके है। इस इलाके में वर्षो से माडा पानी सप्लाई करती है, लेकिन वह भी इस भीषण गर्मी में लोगों की पानी की जरूरत को पूरा कर पाने में असमर्थ दिख रही है।

 

 

बहरहाल सुबह आठ बजे से लगातार जारी इस धरना प्रदर्शन की वजह से धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम है। इस रूट पर गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से बाधित है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »