भूली में वृद्ध महिला को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी
AJ डेस्क: घर के बाहर बैठी लगभग 65 वर्षीय एक महिला को बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित महिला को गंभीर हालत में असर्फी आपताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

घटना धनबाद के भूली थाना क्षेत्र के ए ब्लॉक आवास संख्या 317 की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे पीड़ित महिला अत्यधिक गर्मी के कारण आपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और महिला पर गोली दाग दी। इसके बाद अपराधी हवा में गोली फायर करते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। गोलियों की आवाज और महिला की चीख से मौके पर पहुंचे कॉलोनी वासियों ने तत्काल महिला को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपराधियों द्वारा महिला को गोली मारते ही महिला के मुख से जो अंतिम शब्द निकले वो थे- “…के आदमी हमरा गोली मरवा देलस रे।”। यहाँ बता दें कि पीड़ित महिला ने बेहोश होने से पूर्व अपने एक करीबी का नाम लेकर उनपर हमला करवाने का आरोप लगाया है। रिटायर्ड डाक कर्मी उदय प्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ उक्त आवास में रहा करते है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
