स्व जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनी उत्पाद एवम मद्य निषेध विभाग की मंत्री

AJ डेस्क: राज्य के 11वीं मंत्री के रूप में दिवंगत जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने आज शपथ लिया। राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई कैबिनेट मंत्री और राज्य के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बेबी देवी ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

 

 

राजभवन में निर्धारित समय से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर राजभवन के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में स्व जगन्नाथ महतो और बेबी देवी के समर्थक उपस्थित रहे। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान समर्थकों ने स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के नाम के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में इस ऐतिहासिक निर्णय का कई फलाफल देखने को मिलेगा।

 

 

चेन्नई में इलाज के दौरान शिक्षा और उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो का निधन छह अप्रैल को हो गया था। जगरनाथ महतो डूमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनके निधन के बाद 90 दिनों से डूमरी विधानसभा चुनाव और मंत्री पद के शपथ को लेकर कयास चल रहे थे। पहले जगरनाथ महतो के बेटे अखिलेश महतो के चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी। लेकिन उम्र कम होने की वजह से कई तरह की अटकलें लगायी जा रही थी। अब तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

 

 

पति की विरासत संभालने जा रही बेबी देवी स्व जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। इनका जन्म धनबाद के गोमो स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार में हुआ है। उनकी उम्र 50 साल है। इन्होंने इंटर आटर्स की पढ़ाई की हैं। बेबी के दो भाई और एक बहन हैं, वह सबसे छोटी हैं। इनकी शादी 1979 में कम उम्र में ही जगरनाथ महतो के साथ हो गई थी। उस समय जगरनाथ महतो मिडिल स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। मौजूदा समय में बेबी देवी के पिता भवानी महतो और मां झुपरी देवी सहित दो भाई बोधराम महतो और मोहन महतो का भी निधन हो चुका है। अपने पति के निधन के बाद वह पिछले ढाई महीने से अपने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपने पुत्र अखिलेश महतो के साथ भाग ले रही हैं।

 

 

बेबी देवी की चार पुत्रियां हैं और एक पुत्र हैं। इनमें सबसे बड़ी पुत्री सुनीता देवी, रीना देवी, पूनम देवी व गीता देवी हैं। चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू सबसे छोटे हैं. जो अभी अविवाहित हैं।

 

 

झारखंड विधानसभा की सदस्य बने बिना मंत्री बनने वाली यह तीसरी हैं। इससे पहले हेमंत सरकार कैबिनेट में हफीजुल अंसारी को भी सदस्य बनने से पहले मंत्री बनाया गया है। फिलहाल वे पर्यटन मंत्री हैं। इनसे पहले मधु कोड़ा कैबिनेट में स्व. हेमेंद्र प्रताप देहाती स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

 

 

शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों के शामिल होने की अनुमति थी। कार्यक्रम में शामिल होने पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर पहुंचे। उनके साथ कई और लोग थे। इस वजह से उन्हें राजभवन में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे वे नाराज हो गए और कार्यक्रम में बिना शामिल हुए चले गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »