रांची के धुर्वा थाना के बैरक में लगी आग

AJ डेस्क: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित थाने में आग लग गई। आग की यह घटना थाना परिसर के पीछे बने बैरक में घटी है। आग लगने से बैरक और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए हैं। बैरक के सामने दरवाजे पर लगे बिजली के कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस बैरक में पुलिस के जवान रहते हैं। आग लगने से बैरक में रखे जवानों के सामान, बेड आदि जल गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और अब आग पर काबू पाया जा चुका है। आग कैसे लगी, कितना नुकसान हुआ इन सब की पड़ताल की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »