{VIDEO} विधायक इरफान ने कहा- भाजपा को वोट देने का मतलब बच्चियों से रेप

AJ डेस्क: जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बर उनके चर्चा में रहने का कारण है बीजेपी पर दिया गया आपत्तिजनक बयान। उन्होंने कहा है कि बीजेपी को वोट देने का मतलब है बच्चियों से रेप होना।

 

 

जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। मणिपुर में हिंसा और दुष्कर्म के मामलों पर बात करते हुए उन्होंने बीजेपी को वोट देने से रेप की घटनाओं को जोड़ दिया है। कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि मणिपुर की घटना से झारखंड के लोगों में भी काफी गुस्सा है।

 

 

Video-

 

 

 

इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी को वोट देने का मतलब है, बच्चियों के साथ रेप होना। उन्होंने कहा,’जहां-जहां बीजेपी की सरकार है। वहां ऐसा लगता है कि ये लोग हमारी माताओं और बहनों के शरीर नोच लेंगे। मणिपुर में जो हुआ, उसके बाद भाजपा वाले कहां गए? क्या भाजपा वालों की माताएं और बहनें नहीं हैं? क्या भाजपा की बहन के सामने कोई ऐसा करेगा तो क्या अच्छा लगेगा? इस घटना से काफी आक्रोशित है हमारी जनता। झारखंड की एक-एक महिलाओं ने यह निर्णय ले लिया है कि यदि कोई भी भाजपा को वोट करेगा तो समझ लीजिएगा उनकी बच्ची के साथ भाजपा रेप कर रहा होगा।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर अपनी बहनों, परिवार और समाज का सम्मान चाहते हैं तो बीजेपी से दूर रहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »