BSF के सनकी जवान ने चार को तलवार से काटा, एक की मौत

AJ डेस्क: पलामू में बीएसएफ के जवान रूपेश तिवारी ने जमीन विवाद में तलवार से पड़ोसी पर हमला कर दिया। तलवार लेकर जवान जन वितरण प्रणाली चलाने वाले दुकानदार और अपने पड़ोसी सत्यदेव तिवारी के घर पहुंचा और हमला कर दिया। उसने चार लोगों को हमला किया जिसमें पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी की मौत हो गई है।

 

 

बीएसएफ के जवान ने जिन चार लोगों पर तलवार से हमला किया उनमें सत्यदेव तिवारी के साथ-साथ उनकी पत्नी सोनमती देवी जो गांव में पहले मुखिया भी रह चुकी हैं। रागिनी देवी सत्यदेव तिवारी के मंझले भाई की पत्नी और सुशील तिवारी सत्यदेव के छोटे भाई को निशाना बनाया। हमले में सत्यदेव की मौत हो गयी जबकि रागिनी और सोनमती देवी गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। इस हमले के तुरंत बाद सभी घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जब घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बीएसएफ जवान ने सत्यदेव तिवारी के घर में भी आग लगा दी। गांव के कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उनके पीछे भी यह तलवार लेकर दौड़ा। गांव में इसके बाद से दहशत फैल गया, कई लोगों ने अपने घर का दरवाजा बंद कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को घर में बंद कर दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि गोल्हना के रहने वाले बीएसएफ के जवान रूपेश का पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के साथ जमीन का विवाद था। दोनों का घर आसपास है और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बीएसएफ का जवान छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार को दो बजे के करीब वह गांव के पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के घर में घुस गया। पड़वा थाना प्रभारी नकुल कुमार शाह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बीएसएफ जवान को पकड़ा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस को लगभग 4 घंटे से ज्यादा लगे उसकी गिरफ्तारी के लिए। जवान ने पहले खुद को घर में बंद कर लिया फिर तलवार लेकर गांव में इधर-उधर दौड़ता रहा पुलिस ने काफी मशक्कतके बाद उसे गिरफ्तार किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »