मनीष अग्रवाल के विरुद्ध दस लाख का धोखाधड़ी का केस दर्ज

AJ डेस्क: धनबाद के व्यवसाई घराना से जुड़े मनीष अग्रवाल के विरुद्ध दस लाख रुपए का धोखाधड़ी किए जाने का केस दर्ज हुआ है। व्यवसाई महेंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।

 

 

महेंद्र सिंह के लिखित शिकायत पर धनबाद थाना में IPC की धारा 406, 420, 506 के तहत कांड संख्या 296/23 दर्ज कर मनीष अग्रवाल को अभियुक्त बनाया गया है। शिकायत पत्र में महेंद्र सिंह ने कहा है कि मनीष अग्रवाल से उनके दोस्ताना संबंध थे। इसी संबंध के आधार पर मनीष ने उनसे तीन महीने के लिए दस लाख रुपए का सहयोग मांगा था। श्री सिंह ने कहा है कि मुझे विश्वास में लेने के लिए मनीष ने अपने फर्म एम के ट्रांसपोर्ट के एकाउंट में पैसा लिया था, जो RTGS के द्वारा भेजा गया था।

 

 

मनीष अग्रवाल द्वारा दिए गए समय के अनुसार महेंद्र सिंह राशि लौटाने की बात करने लगे। श्री सिंह ने कहा है कि मनीष साजिश के तहत पैसा लिया था, दस लाख रुपए लौटाने की उसकी नीयत ही नहीं थी, वह हमेशा टाल मटोल करता रहा। इस बीच महेंद्र सिंह ने मनीष अग्रवाल को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भी भेजवाया फिर भी मनीष ने रुपए नही लौटाए। श्री सिंह ने कहा है कि अब तो मनीष पैसा नही लौटाने और झूठे मामलों में फंसा सबक सिखाने की धमकी देना शुरू कर दिया। तब मजबूर होकर न्याय पाने के लिए उन्हें कानून की शरण में आना पड़ा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »