डुमरी विधानसभा का उप चुनाव 5 सितम्बर को

AJ डेस्क: डुमरी विधानसभा में उपचुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। डुमरी विधानसभा में 5 सिंतबर को चुनाव होगा औऱ 8 सितंबर को मतगणना होगी। चुनाव का परिणाम इसी दिन आ जायेगा। मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद से यह सीट खाली थी।

 

 

छह अप्रैल को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया था। इसके बाद से ही इस सीट पर चुनाव कौन लड़ेगा इसे लेकर चर्चा तेज थी। शुरुआत में जगरनाथ महतो के बेटे अखिलेश महतो का नाम सामने आया, फिर जानकारी सामने आयी की उनकी उम्र अभी कम है तो जगनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी का नाम सामने रखा गया। उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी।

 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर लगातार यहां का दौरा कर रहे हैं। जिले के कई योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं। सीएम ने तीन कार्यक्रम कर इन इलाकों मे लाखों की संपत्ति का वितरण किया है, कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया है। इन कार्यक्रम में सीएम लगातार 1932 आधारित स्थानीय नीति का भी जिक्र कर रहे हैं।

 

 

बोकारो में जगरनाथ महतो के नाम से मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया गया है। इन कार्यक्रम में झामुमो के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं, इन इलाके में कार्यकर्ताओं का सक्रिय होना और योजनाओं का ऐलान साफ संकेत दे रहा है कि झामुमो अभी से इस सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।

 

 

डुमरी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद लंबे समय से चली आ रही चुनाव की चर्चाओं पर विराम लग गया। ध्यान रहे कि नियमों के अनुसार पांच अक्टूबर से पहले चुनाव कराना जरूरी था । चुनाव की घोषणा से मतदान के बीच 45 से 30 दिनों का अंतर होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »