धनबाद के सात जघन्य कांडो में शामिल रहे दो अपराधी गिरफ्तार- SSP

AJ डेस्क: धनबाद के टुण्डी थाना क्षेत्र में कल यानि बीते मंगल को रिकवरी एजेंट से छिनतई की कोशिश के मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते कई माह से ग्रामीण क्षेत्रो में लुट और गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को ग्रामिणो की मदद से पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अपराधियों ने कुल सात मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

 

 

पकड़े गए अपराधियों के पास से एक पिस्टल, 5 गोली एवं बाइक जब्त किया गया है। अपराधियों ने 7 महत्वपूर्ण कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। तीन डकैती जिसमे बरवाअड्डा की घटना भी शामिल है। यह ग्रुप एक हत्याकांड में भी शामिल रहे हैं। गैंग में कुल 8 अपराधी शामिल हैं। जिसकी तालास पुलिस कर रही है। पकड़े गये अपराधियों में निरसा का रहने वाला मकबूल अंसारी और दूसरा टुंडी का ही रहने वाला अकबूल अंसारी शामिल है। अन्य अपराधी जामताड़ा जिले के बताए जा रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »