उप चुनाव : हेमंत की मंत्री बेबी 17 हजार वोट से विजयी
AJ डेस्क: डुमरी उपचुनाव के परिणाम सामने है, बेबी देवी ने 17 हजार 1 सौ वोट से जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद बेबी देवी ने कहा यह जनता की जीत है। मैं उनके (पूर्व विधायक जगरनाथ महतो) सारे अधूरे काम को पूरा करूंगी। इस जीत को लेकर अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अब तक आये सामने आंकड़े के अनुसार बेबी देवी ने जीत हासिल कर ली है।
इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ी। आजसू की यशोदा देवी समेत पांच उम्मीदवार मैदान में थे। करीब दो दशक तक इस विधानसभा सीट पर जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है।
साल 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रदीप साहू को 36,013 वोट मिले थे। यशोदा देवी के वोट में प्रदीप साहू के वोट को जोड़ दिया जाय तो यह आंकड़ा 72,853 होता है जबकि दिवंगत जगरनाथ महतो को 71128 वोट मिले थे। इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी ने जीत हासिल करके यह साबित कर दिया कि अब भी इस सीट पर स्व. जगरनाथ महतो का असर है।
