गरीबी से तंग आकर पिता ने अपनी ही तीन बेटियों को मार डाला

AJ डेस्क: पंजाब के जालंधर में शराबी पिता ने अपनी ही तीन बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों का शव लोहे के ट्रंक में डाल दिया और फिर उसे घर के बाहर फेंक दिया। तीनों बहनें रविवार 1 अक्टूबर रात 8 बजे से लापता थीं। सोमवार सुबह लोगों ने तीनों बहनों का शव देखा तब मामले का खुलासा हुआ।

 

 

इस मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को 2 अक्टूबर की सुबह हिरासत में ले लिया। आरोपी पिता की पहचान सुनील मंडल निवासी गांव काहनपुर (जालंधर) के रूप में हुई है।

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुनील मंडल ने कस्टडी में पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने गरीबी से तंग आकर 3 बेटियों अमृता कुमारी (9), कंचन कुमारी (7) और वासु (3) को मौत के घाट उतारा था। सुनील मंडल नशे का आदी है और अक्सर शराब के नशे में रहता है। सुनील मंडल के 5 बच्चे हैं।

 

 

एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह भुल्तीलर ने कहा कि तीनों सगी बहनों के शरीर पर कोई मारपीट का निशान नहीं मिला है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से तीनों का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए बोर्ड से मेडिकल करवाया जा रहा है।

 

 

रविवार को सुनील मंडल की तीनों बेटियां अचानक लापता हो गई थीं। मकान मालिक ने रात 11 बजे पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ उन्हें ढूंढा भी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला था। सुबह सुनील एक ट्रंक बाहर निकाल रहा था। लोगों ने देखा तो इसमें तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी थीं। तब सुनील ने कहा कि तीनों की ट्रंक में मौत हो गई।

 

 

 

 

ASI हरबंस सिंह ने बताया कि सुनील मंडल और उसकी पत्नी मंजू के 5 बच्चे हैं। सुनील ने पहले कहा था कि रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। रात में ढूंढा, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की। सुनील ने बताया था कि वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम पर गया था।

 

 

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सुनील मंडल अक्सर अपने परिवार में झगड़ा करता था और उनके साथ मारपीट भी करता था। मकान मालिक ने बताया कि उसे दो महीने पहले घर किराए पर दिया था, लेकिन उसके रवैये को देखते हुए उसे कमरा खाली करने के लिए भी कहा गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »