पुलिस ने बजाया ढोल नगाड़ा, “छोटू” ने की घोषणा- अमन से कोई संबंध नहीं

अरुण कुमार तिवारी…

 

AJ डेस्क: हेलो छोटू सिंह बोल रहा हूं। अमन से जाकर भेंट कर लो। छोटू बोल रहा हूं- रुपया पहुंचा दो नहीं तो खैर नहीं। धनबाद में यह डायलॉग खूब चला। अब एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है जिसमे कहा गया है- अमन सिंह से मेरा कोई संबंध नहीं रहा, अब हम उससे अलग हैं।यह ऑडियो तब वायरल हुआ, जब धनबाद पुलिस ढोल नगाड़ा के साथ छोटू सिंह के घर पहुंच वहां इश्तेहार चिपका रही थी।

 

 

धनबाद जेल में अमन सिंह के रहते समय धनबाद के व्यवसाई, डॉक्टर के मोबाइल पर किसी छोटू सिंह नामक शख्स का धमकी भरा फोन आया करता था। लाखों रुपए की रंगदारी मांगी जाती थी। यह सब अमन सिंह के नाम पर हुआ करता था।

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने एक रणनीति के तहत अमन सिंह को धनबाद से बाहर दूसरे जेल में शिफ्ट करवा दिया और उसके गुर्गों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाना शुरू कर दिया। अमन सिंह के दूसरे जेल में शिफ्ट होते ही रंगदारी के लिए धमकी भरा फोन आने का ग्राफ गिरने लगा। लेकिन छोटू सिंह धनबाद पुलिस के हत्थे नही चढ़ा।

 

 

ऑडियो क्लिप-

 

 

कल गुरुवार के दिन बैंक मोड़ पुलिस ढोल नगाड़े के साथ छोटू सिंह के घर पहुंच गई। पुलिस ने वहां इश्तेहार चिपकाया। दूसरी ओर कल ही सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप जारी हो गया। इस ऑडियो क्लिप में जिसकी भी आवाज हो, वह अपने को छोटू सिंह कह रहा है। ऑडियो क्लिप में छोटू सिंह ने कहा है कि अमन सिंह को धनबाद में उसी ने खड़ा किया। लेकिन अब वह अमन सिंह से अलग है। अमन सिंह ठीक नही कर रहा है।इस ऑडियो क्लिप में छोटू सिंह की आवाज है कि नही इसकी पुष्टि अनल ज्योति नही करता है।

 

 

इसे संयोग कहा जाए या कुछ और। एक तरफ धनबाद पुलिस छोटू सिंह के विरुद्ध कोर्ट से इश्तेहार निर्गत कराती है दूसरी तरफ छोटू सिंह ऑडियो के माध्यम से अपनी सफाई पेश करता है कि अमन से अब उसका कोई मतलब नहीं। धनबाद शहर को अशांत किए हुए अमन सिंह और प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक सख्त रुख अपनाते हुए रणनीति के तहत वार शुरू कर दिए हैं। पुलिस कार्रवाई का खौफ ही कहा जाएगा, छोटू सिंह के वायरल वीडियो को।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »