प्रिंस खान तक रंगदारी की राशि पहुंचाने वाला बीर सिंह 65 दिरहम के साथ गिरफ्तार

AJ डेस्क: धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान से जुड़े एक और अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गाजियिबाद से की गई है। गिरफ्तार अपराधी का नाम वीर सिंह बताया जा रहा है। यह मोस्टवांटेड अपराधी प्रिंस खान के लिए पैसों का ट्रांजेक्शन करने का काम करता था।

 

 

पुरे मामले में मंगलवार को धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है। प्रिंस खान को पैसे पहुंचाने के मामले में पहले भी एक दर्जन से अधिक अपराधी जेल भेजे जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र निवासी गिरफ्तार वीर सिंह अलग अलग लोगों के नाम पर चालीस खातों के जरिए और खुद दुबई जा कर प्रिंस खान को पैसे पहुंचाने का का किया करता था। उन्होंने बताया कि अभी तक पुरे मामले में सौ से अधिक बैंक खाते सीज किए जा चुके हैं। जिनसे करोड़ों रुपयों का ट्रांजेक्शन किया गया है।

 

 

वीर सिंह विगत दो माह से प्रिंस खान के लिए पैसो के लेन देन का काम कर रहा था। पुलिस ने उन 40 खाता में से 17 खातों को वेरीफाई भी किया है, जो की पकड़े गये अपराधी के रिस्तेदारो और दोस्तों के नाम पर है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वीर सिंह प्रिंस खान के लिए काम करने वाले सूटर और क्रिमिनल्स को भी पैसा मुहैया करवाता था। गिरफ्तार वीर सिंह के पास से पुलिस ने दुबई की करंसी 65 दिरहम, दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और 12 सौ रुपये नगद रुपया भी बरामद किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »