नीरज हत्याकांड के अभियुक्त अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या

AJ डेस्क: धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जेल के भीतर ही उसे करीब पांच गोलियां मारी गई है। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल धनबाद के उपायुक्त, एसएसपी सहित तमाम आलाधिकारी धनबाद जेल में पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

ज्ञात हो कि शूटर अमन सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड मामले में धनबाद जेल में बंद था। इसके अलावा धनबाद के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »