बीसीसीएल के चिकित्सक दंपति ने दिया त्यागपत्र, वृंदावन में देंगे सेवा

AJ डेस्क: प्रगति की दौड़ में, भागते समाज में हमेशा कुछ ऐसे उधारण सामने आ जाते है, जो समाज के लिए प्रेरणा बन जाते है। ऐसा ही एक मामला धनबाद के जेलगोड़ा कोलियरी छेत्र में देखने को मिला। जिसे देख सभी नतमस्तक हो गए।

 

 

बीसीसीएल में 2008 से सेवा दे रहे सीनियर चिकित्सक डॉक्टर संजय मिश्रा एवं उनकी पत्नी डॉक्टर स्वेता मिश्रा ने अपने कार्य से त्यागपत्र दे दिया है औरवे दंपति अब वृंदावन में भक्तों की सेवा करेगे।

 

 

 

 

 

डॉक्टर मिश्रा के धनबाद छोड़ने से कोलियरी छेत्र में जुड़े लोगों में काफी दुख है। सबका कहना है कि इतने वर्षो से निःस्वार्थ डॉक्टर साहब ने सभी का इलाज किया और भक्ति की ओर प्रेरित किया। डॉक्टर साहब के मुहल्ले के बच्चो ने बताया कि दोनो हमारे माता पिता के समान है। इनके वजह से हमे अपनी संस्कृति एवं भक्ति का काफी ज्ञान मिला।

 

 

वहीं इस्कॉन कुसुम विहार के प्रबंधक सुंदर गोविंद दास ने डॉक्टर दंपति के आध्यात्मिक जीवन की शुरुवात के लिए भगवान से प्राथना की एवं सेंटर से जुड़े अन्य भक्तों एवं धनबाद वासियों को भक्ति के मार्ग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »